2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैदराबाद
VIDEO: तिरुपति में वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए था इंतजार…तभी झगड़ पड़े और मची भगदड़
Play video

VIDEO: तिरुपति में वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए था इंतजार…तभी झगड़ पड़े और मची भगदड़

हैदराबाद

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 9 Jan 2025, 1:26 AM IST

-अब तक 40 घायल हुए हैं, 7 की मौत!

आंध्र प्रदेश की तिरुमला पहाड़ी पर विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्तों के बीच तू-तू, मैं-मैं के बाद हुआ झगड़ा कई लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वैकुंठ द्वार के विशेष दर्शन के टोकन के लिए जुटे भक्तों के बीच झगड़ा हो गया, जिससे भगदड़ जैसी हालत पैदा हो गई। इससे सात लोगों की मौत हो गई, हालांकि आ​धिकारिक तौर पर छह लोगों की मौत की पु​ष्टि की गई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की बात कही है।

टीटीडी चेयरमैन को चंद्रबाबू के निर्देश

तिरुपति में भगदड़ के कारण छह भक्तों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए, चंद्रबाबू अधिकारियों के साथ समन्वय कर तुरंत निर्देश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने टीटीडी चेयरमैन बी.आर. नायडू के साथ टेली-कॉन्फ्रेंस की और उन्हें यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

मृतकों में ये शामिल
अलगरणी 42
वेंकटलक्ष्मी 53
रघु पुजारी 23
तिम्मक्का 50
नरसम्मा 27
मुनिरेड्डी 25
गणेश 40

बड़ी खबरें

View All

हैदराबाद

आंध्र प्रदेश