31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैदराबाद तेलंगाना
Watch Video: मायके से नहीं लौटी पत्नी, नाराज पति ने टंकी से लगा दी छलांग, और फिर…
Play video

Watch Video: मायके से नहीं लौटी पत्नी, नाराज पति ने टंकी से लगा दी छलांग, और फिर…

Watch Video: यह लाइव सुसाइड का वीडियो ( Live Suicide Video ) जमकर वायरल हो रहा है, तेलंगाना ( Telangana News ) के गाँव वाले लगातार यह कहते रहे कि पत्नी बेरहम निकली तो वह तलाक दे देकर दूसरी शादी कर लेता...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

(हैदराबाद): तेलंगाना से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के मायके से नहीं आने से एक व्यक्ति इस कदर नाराज हो गया कि उसने पानी की टंकी पर चढ़कर छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

 

पत्नी मायके गई, लौटी नहीं

मिली जानकारी के अनुसार सिद्दिपेट जिले कडवेर्गु गाँव निवासी यादगिरी की पत्नी बीते दिनों मायके चली गई थी। लंबे समय से वह घर वापस नहीं आ रही थी। इस बात को लेकर यादगिरी बहुत परेशान चल रहा था।


मनाने को ससुराल गया

पत्नी को वापस लाने के लिए यादगिरी ने प्रयास शुरू किए। वह अपने ससुराल गया और पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों से भी बात की। यादगिरी की सभी कोशिशें नाकाम रही। हताश होकर वह अपने घर लौट आया।

 

असफल रहा तो लगा दी छलांग

पत्नी को घर लाने में हर तरह से असफल रहे यादगिरी ने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया। वह गांव की टंकी पर चढ़ गया। गांव वालों ने उसे देखा तो नीचे आने के लिए कहा। वह नहीं माना और टंकी से छलांग लगा दी। वह बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पतला पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

तेलंगाना की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

यह भी पढ़ें: जुलूस में नाचते हुए युवक ने जबरन पुलिस अफसर को चूमा, वीडियो हो रहा जमकर वायरल