12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडियन रीजनल
सीएम बोले-दावेदार भी जानते हैं कौन जीतने लायक
Play video

सीएम बोले-दावेदार भी जानते हैं कौन जीतने लायक

सीएम बोले-दावेदार भी जानते हैं कौन जीतने लायकआवेदन की लंबी लिस्ट पर कहा- अयोग्य का चयन होने पर लोग ही कर देंगे रिजेक्ट  

Google source verification

रायपुर .कांग्रेस में टिकट की दावेदारी का मंगलवार को आखिरी दिन है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में आवेदन शाम तक जमा किए गए। प्रदेश की ज्यादातर विधानसभा सीटों में दावेदारों की लम्बी लिस्ट हैं। जिसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि टिकट के लिए आवेदन करने वाले भी जानते हैं कि उनके क्षेत्र में चुनाव जीतने लायक कौन है। सीएम ने आगे कहा कि, अगर योग्य को टिकट मिलती है, तो दूसरे दावेदार संतुष्ट हो जाते हैं, अगर कमतर को टिकट मिलती है, तो नाराजगी दिखती है। सीएम ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर आवेदन मिलने से ये पता चल रहा है कि कौन चुनाव लडऩे के इच्छुक है। उन्होंने कहा कि जब अयोग्य व्यक्ति का चयन होता है, तो लोग उन्हे रिजेक्ट कर देते हैं।