29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडियन रीजनल
नगपुरा में खुलेगा कॉलेज, रसमड़ा में आईटीआई
Play video

नगपुरा में खुलेगा कॉलेज, रसमड़ा में आईटीआई

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में सीएम ने दी सौगात
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

VIKAS MISHRA

•

Updated: 2 Apr 2023, 7:01 PM IST

रायपुर. दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पुरई में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई घोषणाएं की।
प्रमुख घोषणाएं
1. ग्राम नगपुरा में नया कॉलेज खोला जाएगा।
2. ग्राम रसमड़ा में नया आईटीआई शुरू किया जाएगा।
3. ग्राम अंजोरा (ख) में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाएगा।
4. ग्राम पुरई में खेल अकादमी (तैराकी एवं खोखो सहित) प्रारंभ की जाएगी।
5. शासकीय महाविद्यालय उतई में 08 अतिरिक्त कमरों का निर्माण करवाया जाएगा।
6. मरोदा, कुथरेल, बिरेझर और हनोदा के शासकीय हाई स्कूल का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन करवाया जाएगा।
7. नवीन हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राम- खोपली एवं ग्राम- मुंडेरा में खोले जाएंगे।
8. हाईस्कूल भवन ग्राम रूदा में निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति।
9. ग्राम-पुरेना एवं ग्राम कातरो में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोला जायेगा।
10. ग्राम पाउवारा में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किया जायेगा।
11. ग्राम मतवारी और उमरपोटी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भवन बनाया जाएगा।
12. ग्राम-नगपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को 30 बेड से 50 बेड में अपग्रेड किया जाएगा।
13. सर्व समाज के लिए मांगलिक प्रांगण बनवाया जाएगा।
14. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरई के लिए नई स्कूल बिल्डिंग बनाई जाएगी।
15. आंगनबाड़ी केन्द्र क.1 से पौहा तालाब तक 1 किमी सडक़ चौड़ीकरण करवाया जाएगा।
16. आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.1 से पाउवारा मोड़ तक सडक़ चौड़ीकरण करवाया जाएगा अथवा बाइपास सडक़ का निर्माण करवाया जाएगा।
17. पुराने पंचायत भवन परिसर में व्यावसायिक परिसर का निर्माण करवाया जाएगा।
18. ग्राम पुरैना, रसमड़ा, मचांदूर, कोलिहापुरी और कातरो में नया पशु औषधालय खोला जाएगा।