12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडियन रीजनल
गरियाबंद में बाढ़ में फंसे सैकड़ों पर्यटक बचाए गए
Play video

गरियाबंद में बाढ़ में फंसे सैकड़ों पर्यटक बचाए गए

जिले के सुप्रसिद्ध जलप्रपात चिंगरापगार देखकर लौट रहे थे पर्यटक -अचानक बरसाती नाला मूसलाधार बारिश से उफनाई, पार करना हुआ मुश्किल

Google source verification

ायपुर . गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध चिंगरापगार जलप्रपात देखकर लौट रहे सैकड़ों की संख्या में पर्यटक बरसाती नाले में शाम को बरसाती नाले में अचानक आई बाढ़ में फंस गए। यह नाला जलप्रपात से करीब 500 मीटर पहले हैं। सैकड़ों की संख्या में पर्यटकों के बाढ़ में फंसे होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर आकाश छिकारा ने तत्काल पुलिस प्रशासन और नगर सेना की संयु्क्त टीम को पर्यटकों की मदद करने के निर्देश दिए। एसडीएम गरियाबंद भूपेंद्र साहू ने बताया कि प्रशासन की संयुक्त टीम ने सभी पर्यटकों को सकुशल बाहर निकाल लिया है। बता दें कि वाटरफॉल पर शाम 5 बजे के बाद रुकना प्रतिबंधित है। पहले भी पर्यटकों को इस बारे में चेतावनी दी जा चुकी है।