21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडियन रीजनल
सीपत और मस्तूरी बनेंगे नगर पंचायत
Play video

सीपत और मस्तूरी बनेंगे नगर पंचायत

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा

Google source verification

रायपुर. बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा के ग्राम सीपत में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल ने कई घोषणाएं की।

प्रमुख सौगातें
1. ग्राम पंचायत सीपत एवं मस्तूरी को नगर पंचायत बनाया जाएगा।
2. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीपत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा।
3. ग्राम पंचायत पचपेड़ी में शासकीय महाविद्यालय खोला जाएगा।
4. खम्हरिया में पुलिस चौकी की स्थापना।
5. मस्तुरी में संचालित अनुसूचित जाति कन्या प्री मेट्रिक एवं पोस्ट मेट्रिक छात्रावास में 50-50 सीटों की वृद्धि।
6. ग्राम जयरामनगर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलेंगे।
7. ग्राम पंचायत कुकदा की मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में और धनिया और ग्राम महमंद की हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जाएगा।
8. ग्राम पंचायत पेंड्री से खोरसी पहुंच मार्ग में पुल निर्माण सहित डामरीकरण करवाया जाएगा।
9. ग्राम सीपत में समेताभाठा से देवरहा मंदिर तक, सुखरीतालाब से सेमरिया बाबा आश्रम तक डब्ल्यूबीएम सडक़ बनाएंगे।
10. सीपत के नवाडीह चौक से पुराना दर्राभाठा रोड का डामरीकरण करवाया जाएगा।
11. ग्राम दर्राभाठा में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
12. ग्राम जांजी में खाद्य भवन निर्माण करवाया जाएगा।
13. ग्राम बेलटुकरी में सीसी रोड एवं मिनी स्टेडियम निर्माण करवाया जाएगा।
14. ग्राम देवरी में नये पंचायत भवन का निर्माण करवाया जाएगा।
15. मस्तूरी मुख्यालय में विश्रामगृह का निर्माण करवाया जाएगा।
16. कुटेला धाम का पर्यटन स्थल के रूप में विकास किया जाएगा।