28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडियन रीजनल
शाम होते ही बदला अचानक मौसम, अंधड़ के साथ झामझम, कई जगह आफत की बारिश
Play video

शाम होते ही बदला अचानक मौसम, अंधड़ के साथ झामझम, कई जगह आफत की बारिश

रायपुर। प्रदेश में कई जगहों में शाम होते ही मौसम अचनाक से बदल गया। शाम होती ही ओलावृष्टि, बिजली गिरने की के साथ तेज वर्षा दर्ज की गई। राजधानी समेत बस्तर, राजनांदगांव, दुर्ग व बिलासपुर में तेज हवा के साथ बारिश हुई। आधी तूफान के कारण कई जगहों में पेड़ गिरने, होर्डिंग फटने की सूचनाएं मिलती रही।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

jitendra dahiya

•

Updated: 19 Mar 2023, 8:29 PM IST

रायपुर। प्रदेश में कई जगहों में शाम होते ही मौसम अचनाक से बदल गया। शाम होती ही ओलावृष्टि, बिजली गिरने की के साथ तेज वर्षा दर्ज की गई। राजधानी समेत बस्तर, राजनांदगांव, दुर्ग व बिलासपुर में तेज हवा के साथ बारिश हुई। आधी तूफान के कारण कई जगहों में पेड़ गिरने, होर्डिंग फटने की सूचनाएं मिलती रही। मौसम विभाग के मुताबिक शाम को हवा की रफ्तार 40 किलो मीटर प्रति घंटा रही। बारिश और ओलावृष्टि के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों का पारा गिर गया है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री बीजापुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.1डिग्री कबीरधाम में दर्ज किया गया । प्रदेश में सोमवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

अभी तीन दिन रहेगा ऐसा ही मौसम

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। प्रदेश में अभी तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। सोमवार की शाम-रात तक गरज चमक साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। रायपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।


मौसम केंद्रों में बारिश का डाटा मिमी में
रायपुर- 22.3

बिलासपुर – 32.5

पेंड्रारोड – 34.3

अंबिकापुर- 7.2

जगदलपुर – 25.7

दुर्ग -18.2

राजनांदगांव – 13.0


बना है यह सिस्टम
एक द्रोणिका पूर्वी राजस्थान और उससे लगे पश्चिम मध्य प्रदेश से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका दक्षिणी कर्नाटक से पश्चिम विदर्भ तक 0.9 ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी राजस्थान और उससे लगे पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। दूसरा चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

वर्षा के मुख्य आंकड़े (सेमी)
गीदम दंतेवाड़ा में 7 सेमी, कुआकोंडा, बस्तर, सुकमा और बस्तानार में 6, पखांजुर, छिंदगढ़, कटेकल्याण, लोहंडीगुड़ा, जगदलपुर, दरभा में 5 सेमी, कोंडागांव, माकडी, मगरलोड, नगरी, भैरमगढ़, पाटन में 4 सेमी, उसूर, अंतागढ़ में 1 सेमी, कोंटा धमतरी नारायणपुर तोकापाल बेमेतरा में 3 सेमी, मानपुर, ओरछा, डौंडी, गुरुर, भोपालपटनम में 1 सेमी, पथरिया,फरसगांव,बीजापुर में 2 सेमी, बिलासपुर बालोद डोंगरगांव, मुंगेली सहसपुरलोहारा केशकाल, डोंगरगढ़, कुरुद, थानखमरिया, साजा 1 सेमी तथा कुछ और स्थानों में इससे कम वर्षा दर्ज की गई ।