16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर
दहशत में इंदौर, दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Play video

दहशत में इंदौर, दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Bomb Threat in indore school : इंदौर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद दोनों स्कूलों की छुट्टी कर पूरी बिल्डिंग खली करा ली गई है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 4 Feb 2025, 4:13 PM IST

Bomb Threat to school : आर्थिक राजधानी इंदौर के खंडवा रोड स्थित NDPS और राऊ स्थित IPS एकेडमी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल के प्रिंसिपल को तमिलनाडु से भेजे गए ईमेल में धमकी दी गई। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर बम स्क्वाड दस्ता के साथ पहुंची। पूरे बिल्डिंग की जांच की जा रही है।

राजेंद्र नगर टीआई नीरज बिरथरे ने बताया कि, इंदौर(Indore School) के एनडीपीएस और आईपीएस स्कूल को तमिल भाषा में मेल भेजा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से स्कूलों की छुट्टी करवाई गई। साथ ही पूरा कैंपस खाली करवाया गया। प्रारंभिक जांच में किसी शरारती तत्व द्वारा की गई हरकत लग रही है l एहतियातन के तौर पर बम स्क्वॉड और एजेंसी को सूचना देकर बुलाया गया है, जो पूरे स्कूल की जांच कर रहे हैं।