14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर
VIDEO : टॉपर प्राची गढ़वाल को निगम देगा दोपहिया वाहन
Play video

VIDEO : टॉपर प्राची गढ़वाल को निगम देगा दोपहिया वाहन

अन्य टॉपर छात्राओं को को भी लैपटॉप और साइकिल देगा निगम
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Nitesh Kumar Pal

•

Updated: 25 May 2023, 11:33 PM IST

इंदौर. माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वी की परीक्षा में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा अंक लाने वाली छात्रा प्राची गढ़वाल को नगर निगम भी सम्मानित करेगा। नगर निगम प्राची को दोपहिया वाहन देगा। इसके अलावा अन्य टॉपर को भी नगर निगम लैपटॉप और साइकिल से सम्मानित करेगा।

नगर निगम ने छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए अपने बजट में पुरूस्कारों का प्रावधान किया था। ऐसी 10 छात्राओं को पुरूस्कृत किया जाना है। गुरूवार को जब माशिमं की परीक्षाओं के रिजल्ट आए तो उसमें इंदौर की छात्रा गढ़वाल का नाम स्टेट टॉपर में दूसरे नंबर पर था। इसके चलते नगर निगम ने शहर के होनहार छात्राओं के लिए शुरू की गई अपनी योजना के तहत गढ़वाल को पुरूस्कृत करने का निर्णय लिया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के मुताबिक नगर निगम की ओर से गढ़वाल को स्कूटी दी जाएगी। वहीं शहर की 3 टॉपर छात्राओं को भी लैपटॉप दिया जाएगा। वहीं उनके अतिरिक्त टॉप करने वाली छात्राओं को साइकिल से सम्मानित किया जाएगा।