11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर
Video: प्रियंका बोलीं-गुंडागर्दी से मुक्ति चाहते हैं तो कांग्रेस को चुनें
Play video

Video: प्रियंका बोलीं-गुंडागर्दी से मुक्ति चाहते हैं तो कांग्रेस को चुनें

इंदौर-1 में कांग्रेस महासचिव ने किया प्रचार।
Google source verification

इंदौर. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इंदौर-1 में रोड शो किया। कुशवाह नगर के पास गणेश बाग कॉलोनी से शुरू हुआ रोड शो 50 मिनट चला। बाणगंगा नाके पर खत्म हुए रोड शो के दौरान प्रियंका ने रहवासियों का अभिवादन किया। प्रियंका ने बाणगंगा नाके पर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अगर आपको साफ-सुथरा प्रत्याशी चाहिए, जो आपके काम करे और जनता के लिए दिन-रात एक करे तो संजय शुक्ला को चुनिए। गुंडागर्दी से मुक्ति चाहते हैं तो शुक्ला को चुनें। बुधवार शाम करीब 5.20 बजे पहुंची प्रियंका का काफिला गणेशबाग कॉलोनी से शुरू हुआ। ढोल-ढमाकों और झांझ-मंजीरों के बीच खुले वाहन में प्रियंका के साथ इंदौर-1 के प्रत्याशी संजय शुक्ला भी थे।