26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
कैलिफोर्निया में आग से मृतकों की संख्या 48 हुुई
Play video

कैलिफोर्निया में आग से मृतकों की संख्या 48 हुुई

www.patrika.com
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Kishore Sharma

•

Updated: 15 Nov 2018, 12:14 AM IST

न्यूयार्क। अमेरिका के पश्चिमी राज्य कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। बूटी काऊंटी के शैरिफ कोरी होनिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंगलवार तक मरने वालों की आधिकारिक संख्या 42 बताई गई थी और आज पैराडाइज शहर में घरों के मलबे से छह और लोगों के शव बरामद होने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ कर 48 हो गया है। सैंकड़ों लोग अभी लापता है।
गंभीर आपदा घोषित
अमेेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस आग को गंभीर आपदा घोषित कर दिया है और जिन लोगों के मकान इस आग में जले हैं उन्हें बनाने और मरम्मत के लिए सरकारी अनुदान मिलेगा। शैरिफ ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया आज छह और लोगों के शव मिले हैं । कैलिफोर्निया में इस समय तीन जगहों पर आग लगी हैं और इनमें उत्तर में कैंप फायर तथा वूल्सी फायर और दक्षिण में हिल फायर तबाही मचा रही है। यह आग गुरूवार को लगी थी और इसने सात हजार इमारतों तथा 42 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र को तबाह कर दिया है।