10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

इस्तीफे के बाद राहुल को बड़ी राहत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एक मानहानि केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अग्रिम जमानत मिल गई है. राहुल गांधी के खिलाफ एक आरएसएस कार्यकर्ता ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि राहुल गांधी ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा से जोड़ा था.

Google source verification

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एक मानहानि केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अग्रिम जमानत मिल गई है. राहुल गांधी के खिलाफ एक आरएसएस कार्यकर्ता ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि राहुल गांधी ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा से जोड़ा था.कोर्ट में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने अपने आपको बेकसूर बताया. इसके बाद कोर्ट ने 15 हजार रुपये के निजी मुचलके पर अग्रिम जमानत दे दिया. पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ ने राहुल गांधी की जमानत ली. बता दें कि गौरी लंकेश की सितंबर 2017 में बेंगलुरु में उनके घर के गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस दौरान, राहुल गांधी की अगुआई में पार्टी नेता कृपाशंकर सिंह, बाबा सिद्दीकी, मिलिंद देवड़ा, संजय निरूपम अदालत के अंदर मौजूद रहे. जब राहुल गांधी कोर्ट में पेशी के लिए मुंबई पहुंचे तो एयरपोर्ट के बाहर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारे लगाए. कांग्रेस समर्थकों ने ‘राहुल तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ के नारे लगाए.