26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
अष्टानिकामअष्टानिकामहापर्व: जैन मंदिरों में आठ दिन बहेगी धर्म की बयार
Play video

अष्टानिकामअष्टानिकामहापर्व: जैन मंदिरों में आठ दिन बहेगी धर्म की बयार

जैन धर्म का आठ दिवसीय शाश्वत पर्व अष्टानिका महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को मंदिरों में सुबह श्रीजी के कलशाभिषेक व शांतिधारा कर नित्य नियम पूजन किया गया।

Google source verification

जयपुर. जैन धर्म का आठ दिवसीय शाश्वत पर्व अष्टानिका महापर्व रविवार को ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। मंदिरों में सुबह श्रीजी के कलशाभिषेक व शांतिधारा कर नित्य नियम पूजन कर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान मंडलों पर कलशों की स्थापना की गई। अष्टद्रव्यों के साथ विधान पूजन हुआ। 8 दिन तक प्रतिदिन दिगम्बर जैन मंदिरों में प्रतिदिन विशेष पूजा अर्चना, मण्डल विधान, शाम को महाआरती, भक्ति संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कई आयोजन होंगे। महापर्व का समापन 21 जुलाई को विश्व शांति महायज्ञ के साथ होगा। पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट के तत्वावधान में टोडरमल स्मारक भवन में अष्टाह्निका महापर्व के मौके पर सिद्धचक्रमहामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है।

राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के अनुसार जैन धर्म के इस अष्टानिका महापर्व के मौके पर शहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में आठ दिनों तक श्री सिद्ध चक्र महामण्ड़ल विधान पूजा एवं विश्व शांति महायज्ञ, श्री नन्दीश्वरमहामण्ड़ल विधान पूजा, कल्पद्रुम महामण्डल विधान पूजा सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़