7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

राजसमंद में फरियादी को धमकाने पर एएसआई लाइन हाजिर

राजसमंद में फरियादी को धमकाने पर एएसआई लाइन हाजिर

Google source verification

जयपुर

image

Mamta Berwa

May 31, 2019

राजसमंद केलवा थाने के एएसआई द्वारा कथित तौर पर फरियादी को डराने व धमकाने का ऑडियो वायरल होने व तेली समाज के विरोध के बाद पुलिस अधीक्षक ने एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया। प्रकरण की जांच कुंभलगढ़ डीएसपी को सौंप दी। जानकारी के अनुसार केलवा निवासी मांगीलाल तेली ने उसकी बेटी लापता होने की केलवा थाने में रिपोर्ट दी। प्रकरण की जांच कर रहे एएसआई सुंदरलाल द्वारा कथित तौर पर मांगीलाल को कॉल किया, जिसमें उसी द्वारा बेटी को भगाकर पुलिस को गुमराह करने की बात कही। साथ ही उसे व उसके तेली समाज तथा सरपंच की की पिटाई करने की धमकी दी। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आक्रोशित क्षत्रिय कचेलियन घांची (तेली) समाज एवं युवा शक्ति मेवाड़ के सैकड़ों लोग राजसमंद पहुंच गए। तेली समाज ने कलक्टर व एसपी को ज्ञापन देकर एएसआई सुंदरलाल को तत्काल हटाने की मांग पर अड़ गए। इस पर एसपी भुवन भूषण यादव ने तत्काल प्रभाव से एएसआई सुंदरलाल को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही अब प्रकरण की जांच पुलिस उप अधीक्षक कुंभलगढ़ नरपतसिंह द्वारा की जाएगी। जांच के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। एएसआई लाइन हाजिर फरियादी को धमकाने का ऑडिया वायरल होने पर एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया। इसकी जांच अब डीएसपी कुंभलगढ़ द्वारा की जाएगी। जांच रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।