29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान को एक और बड़ा झटका
Play video
Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Videos / समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान को एक और बड़ा झटका

समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान को एक और बड़ा झटका

समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान को एक और बड़ा झटका
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jaishree Shekhawat

•

Updated: 27 Jul 2019, 1:06 PM IST

रामपुर से समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान को एक और बड़ा झटका लगा है. आजम खान की करोड़ों की जमीन का पट्टा निरस्त कर दिया गया है. सत्ता में रहते नदी की जमीन को यूपी सरकार से लीज पर लिया था. 30 साल के लिए जमीन लीज पर ली थी.इस कार्रवाई के बाद 140 बीघा जमीन आजम खान के कब्जे से बाहर होगी. कोसी नदी की इस जमीन पर जौहर यूनिवर्सिटी कैंपस है.रेत की जमीन को आजम खान ने सत्ता में रहते तमाम नियम कानून को ताक पर रखते हुए प्रशासन से ये जमीन यूनिवर्सिटी के लिए लीज पर ली थी. मामला एसडीएम कोर्ट पहुंचा था, जांच में पाया गया कि जमीन सार्वजनिक उपयोग के लिए ली गई है. ये जमीन यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर है.समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान को भूमफिया घोषित किए जाने वाले मामले को पार्टी की ओर से दोनों सदनों में बड़ी जोर-शोर से उठाया गया. हालांकि इस मुद्दे पर सपा को विपक्ष के अन्य दलों का साथ नहीं मिल पा रहा है. सपा ने रामपुर में मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की जमीनों को लेकर आजम खान के खिलाफ दर्ज करवाई जा रही एफआईआर का मुद्दा उठाया. आरोप लगाया कि आजम खान के परिवार को प्रताड़ित करने के लिए 26 एफआईआर दर्ज की गई हैं.