27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
बीसलपुर बांध का कंट्रोल रूम अचानक हुआ अलर्ट
Play video

बीसलपुर बांध का कंट्रोल रूम अचानक हुआ अलर्ट

बीसलपुर बांध के केचमेंट एरिया सहित जलभराव क्षेत्र और बांध के करीबी क्षेत्र में मेघों की मेहरबानी के चलते लगातार हो रही झमाझम बारिश से बीसलपुर बांध में पानी की आवक एक बार फिर से तेज होने लगी है।

Google source verification

बीसलपुर बांध के केचमेंट एरिया सहित जलभराव क्षेत्र और बांध के करीबी क्षेत्र में मेघों की मेहरबानी के चलते लगातार हो रही झमाझम बारिश से बीसलपुर बांध में पानी की आवक एक बार फिर से तेज होने लगी है। बीसलपुर बांध क्षेत्र में में बीते 24 घंटों के दौरान कुल 84 एमएम बारिश दर्ज की गई है, वहीं सीजन की अब तक कुल 815 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। बीसलपुर बांध परियोजना अभियंताओं के अनुसार टोडारायसिंह के तालाबों को भरने के लिए बांध की नहर में पानी बारिश के चलते शुक्रवार को पूर्णतया बंद कर दिया गया। बीसलपुर बांध के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक बांध से बनास नदी में गुरुवार शाम को 2 गेट आधा-आधा मीटर तक खोल कर बनास नदी में प्रति सेकंड 6 हजार 10 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी, जो शुक्रवार सुबह 6 बजे बांध के 3 गेट खोलकर 18 हजार 30 क्यूसेक कर दी गई। इसके बाद सुबह 10 बजे, दोपहर साढ़े 12 बजे, 3 बजे पानी की निकासी बढ़ाते हुए अब बांध के 4 गेट 3-3 मीटर तक और 2 गेट 2-2 मीटर तक खोल कर बनास नदी में प्रति सेकंड 96 हजार 160 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।