
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भजन मंडली के माध्यम से राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रचार करेगी। स्वच्छ भारत मिशन, उज्जवला योजना, भामाशाह योजना सहित विभिन्न योजनाओं के भजन तैयार कराए जा रहे है। जल्द ही महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भजन मंडली के साथ राज्य के विभिन्न इलाकों में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को प्रचार करेगी।