3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
VIDEO : परनामी के इस्तीफ़े के बाद राजस्थान के नए प्रदेशाध्यक्ष की तलाश जारी, कौन होगा राजस्थान का चेहरा?
Play video

VIDEO : परनामी के इस्तीफ़े के बाद राजस्थान के नए प्रदेशाध्यक्ष की तलाश जारी, कौन होगा राजस्थान का चेहरा?

परनामी के इस्तीफ़े के बाद राजस्थान के नए प्रदेशाध्यक्ष की तलाश जारी, कौन होगा राजस्थान का चेहरा?
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 21 Apr 2018, 10:01 PM IST

जयपुर ।

राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से अशोक परनामी को इस्तीफा दिए 6 दिन पूरे हो गए हैं। लेकिन पार्टी की तरफ से अभी तक प्रदेश में अध्यक्ष के नए नाम की घोषणा नहीं की है। परनामी के इस्तीफे के बाद उनकी कुर्सी खाली पड़ी है और साथ ही नए प्रदेशाध्यक्ष की तलाश भी जारी है।

गौरतलब है कि अशोक परनामी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से 16 अप्रैल को इस्तीफा दे दिया था। राजस्थान की बढ़ती राजनीति के बीच सोशल मीडिया पर जोधपुर के सांसद और केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की खबरें चल रही थी। लेकिन पार्टी की तरफ से अभी इस नाम के लिए कहीं भी घोषणा नहीं की है।

वेबसाइट पर परनामी अध्यक्ष

प्रदेश भाजपा की वेबसाइट पर अभी अशोक परनामी के अध्यक्ष के रूप में ही दिखाया जा रहा है, जबकि उनका इस्तीफा 16 अप्रेल को ही हो गया। इस बीच वेबसाइट अपटेड भी होती रही, लेकिन उनके नाम और फोटो के आगे न तो कार्यकारी अध्यक्ष लिखा हुआ है और न ही पूर्व अध्यक्ष। गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्तियों में परनामी को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जरूर लिखा जाने लगा है।

कौन होगा राजस्थान का चेहरा?

भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष के रूप में पार्टी के ही कुछ नेताओं का नाम आ रहा है। सूत्रों की माने तो बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष के नामों में ओम बिड़ला और अर्जुन राम मेघवाल के नामों की चर्चा के साथ-साथ अब यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी, पूर्व वन मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, पूर्व प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया का भी नाम शामिल हो गया है।