2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
लिपिक ग्रेड द्वितीय परीक्षा शुरू, 16 जिलों में 3 लाख 35 हजार 669 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Play video

लिपिक ग्रेड द्वितीय परीक्षा शुरू, 16 जिलों में 3 लाख 35 हजार 669 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Sep 16, 2018

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से लिपिक ग्रेड-द्वितीय/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा आज आयोजित की जा रही है। परीक्षा शुरू हो गई है। यह परीक्षा का चौथा और अंतिम चरण है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ.बी.एल.जाटावत ने बताया कि यह परीक्षा दो सत्रों में सुबह 8 से 11 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि 16 जिलों में 3 लाख 35 हजार 669 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए प्रदेश में 985 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
जयपुर में सबसे अधिक 231 परीक्षा केन्द्र बनाए हैं, जिन पर 88 हजार 733 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए हैं। सबसे कम परीक्षा केन्द्र 14 सिरोही में बनाए गए हैं, जहां 4 हजार 32 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
इस बार की परीक्षा में अंग्रेजी वर्णमाला में एस से जेड तक के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके साथ ही ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने विशेषयोग्यजन श्रेणी में आवेदन किया है और जिनकी परीक्षा 12 अगस्त को होनी थी, लेकिन वे परीक्षा में शामिल नहीं हुए, वे अभ्यर्थी आज होने वाली परीक्षा में शामिल हुए हैं।