3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

कांग्रेस 39 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को दे सकती है टिकट

प्रदेश में मतदान के लिए महज एक महीने का वक्त बचा है, कांग्रेस पार्टी में लगातार टिकटों पर मंथन भी जारी है। कांग्रेस ने इस बार चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए महिला प्रत्याशियों पर दांव खेलने की तैयारी कर ली है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकों में महिला दावेदारों के नामों पर मंथन चल रहा है। जानकारों की माने तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करीब 40 विधानसभा सीटें महिलाओं को देने के पक्ष में हैं। राहुल गांधी ने स्क्रीनिंग कमेटी को साफ निर्देश दिए हैं कि महिला प्रत्याशियों के नामों पर ज्यादा से ज्यादा विचार किया जाए। राहुल गांधी के आदेशों के बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में फिर से महिलाओं के नामों पर मंथन शुरू हो गया है। पार्टी अपने इस फैसले से राज्य की आधी आबादी को अपने पक्ष में करने के मुड में नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस ने महिला दावेदारों को लेकर एक नया फॉर्मूला भी तैयार कर लिया है। नए फॉर्मूले के तहत 39 महिला उम्मीदवारों को टिकट मिल सकता है।

Google source verification

जयपुर

image

Chetan Singh

Nov 06, 2018

प्रदेश में मतदान के लिए महज एक महीने का वक्त बचा है, कांग्रेस पार्टी में लगातार टिकटों पर मंथन भी जारी है। कांग्रेस ने इस बार चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए महिला प्रत्याशियों पर दांव खेलने की तैयारी कर ली है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकों में महिला दावेदारों के नामों पर मंथन चल रहा है। जानकारों की माने तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करीब 40 विधानसभा सीटें महिलाओं को देने के पक्ष में हैं। राहुल गांधी ने स्क्रीनिंग कमेटी को साफ निर्देश दिए हैं कि महिला प्रत्याशियों के नामों पर ज्यादा से ज्यादा विचार किया जाए। राहुल गांधी के आदेशों के बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में फिर से महिलाओं के नामों पर मंथ शुरू हो गया है। पार्टी अपने इस फैसले से राज्य की आधी आबादी को अपने पक्ष में करने के मुड में नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस ने महिला दावेदारों को लेकर एक नया फॉर्मूला भी तैयार कर लिया है। नए फॉर्मूले के तहत 39 महिला उम्मीदवारों को टिकट मिल सकता है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़