11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
कांग्रेस के दिग्गज नेता ने मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर कह डाली ऐसी बात, देखें वीडियो
Play video

कांग्रेस के दिग्गज नेता ने मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर कह डाली ऐसी बात, देखें वीडियो

1971 में भाषा के नाम पर पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 25 Jun 2018, 4:17 PM IST

जयपुर. कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद ने धर्म के आधार पर देश के विभाजन के लिए मोहम्मद अली जिन्ना को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि वे शराबी थे। इसके साथ ही कुरान की बातों को जिन्ना जाहिल मुसलमानों को डराने के लिए लिखा होना बताया करते थे।

 

जावेद ने यह बात रविवार को महावीर पब्लिक स्कूल में सामाजिक सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि धर्म की बुनियाद पर कोई देश नहीं चल सकता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण पाकिस्तान है। 1971 में भाषा के नाम पर पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए। वहीं मौलाना अबुल अलाम आजाद ने हिन्दू-मुस्लिम एकता की वकालत कर भारत में रहना पसंद किया। यदि धर्म के आधार पर देश को चलाने की कोशिश की गई तो यह देश की एकता और अखंडता पर हमले जैसा होगा। दक्षिणपंथी ताकतों को समझ लेना चाहिए कि भारत में कभी ऐसा नहीं हो सकेगा।