8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
सीपी जोशी का डोटासरा पर पलटवार, कहा-कांग्रेस का इंजन खराब हो गया , उन्हें जनता ने नकारा
Play video

सीपी जोशी का डोटासरा पर पलटवार, कहा-कांग्रेस का इंजन खराब हो गया , उन्हें जनता ने नकारा

गणतंत्र दिवस पर भाजपा कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सीएम भजन लाल शर्मा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। जोशी ने कहा कि यह आजादी और एकता का प्रतीक है। पीएम के नेतृत्व में कल हमने ऐसा दिन भी देखा, जिसमें विकसित भारत और गुलामी से मुक्ति का संकल्प दिखाई देता है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Umesh Sharma

•

Updated: 26 Jan 2024, 12:06 PM IST

गणतंत्र दिवस पर भाजपा कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सीएम भजन लाल शर्मा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। जोशी ने कहा कि यह आजादी और एकता का प्रतीक है। पीएम के नेतृत्व में कल हमने ऐसा दिन भी देखा, जिसमें विकसित भारत और गुलामी से मुक्ति का संकल्प दिखाई देता है। इन्हीं संकल्पों के साथ भारत विश्व की अर्थव्यवस्था में आगे बढ़ता जा रहा है। कल दो बड़ी ताकतें एक साथ जयपुर में थीं और पूरा शहर उमड़ा था। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के के बयान पर जोशी ने पलटवार किया। उन्होंन कहा कि कांग्रेस को कुछ कहने का हक नही है, उन्हें जनता ने नकार दिया है। उनकी सरकार में जो पांच साल में हुआ उसका परिणाम जनता ने चुनाव में उनको दे दिया। इंजन तो उनका खराब हो गया है। हमारी सरकार केंद्र और राज्य में विकास के नय आयाम स्थापित कर रही है। कांग्रेस पूरी तरह से एक्सपोज हो चुकी है। कार्यक्रम में सीएम भजन लाल शर्मा, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़