2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
पुतला दहन में बीच सडक पर भिडे कांग्रेस के दो दिग्गज, जमकर चले शब्दों के तीर
Play video

पुतला दहन में बीच सडक पर भिडे कांग्रेस के दो दिग्गज, जमकर चले शब्दों के तीर

ऐसा क्या हुआ कि पूर्व महापौर को कहना पड़ा कि मैं तो आगे बढ़ जाऊंगी, तुम यहीं रहः जाओगे समझे
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 25 May 2018, 3:04 PM IST

जयपुर। पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि को लेकर शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का न्यू गेट पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर न्यू गेट पर पुतला दहन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के लडाके आमने-सामने आ गए। पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल और अमीन कागजी आमने सामने हो गये। ज्योति शब्दों के तीर चलाती रहीं और अमीन कागज़ी हंसते रहे।

 

ये था मामला
पुतला दहन का समय 11 बजे का रखा गया था। ज्योति खंडेलवाल करीब 10 मिनट देरी से पहुँची। जब वे पहुंची तब तक पुतला दहन का प्रोग्राम अमीन कागज़ी के समर्थकों ने कर दिया था।

 

गुस्सा सातवें आसमान पर
जैसे ही पूर्व महापौर को कार्यक्रम होने की जानकारी मिली तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। अमीन कागज़ी की ओर इशारा करते हुए कहा: मैं तो आगे बढ़ जाऊंगी, तुम यही रह जाओगे समझे। जहां मैं पहुंच गयी हूं, वहां तुम कभी भी नहीं पहुंच सकते। आपसे बड़ा कद है मेरा। इसी क्षेत्र में रहती हूं और पदाधिकारी भी हूं। इस दौरान अमीन कागज़ी सिर्फ मुस्कुराते रहे।