
अंकितराज सिंह चन्द्रावत / कोटा। शहर में सरेराह आशिक की हुई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लड़की के परिजनों ने बीच बाजार उतारा आशिकी का भूत उतारा। जानकारी के अनुसार कोटा के किशोर सागर तालाब के पास एक युवक अपने साथ एक लड़की को कार में घुमा रहा था की अचानक लड़की के परिजन वहां पहुंच गए। लड़की के मामा, मां व पिता ने उनकी कार को रोका और उन्होंने लड़के की धुनाई शुरू कर दी। आशिक की चौराहे पर धुनाई होते देख लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
ये वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है और किशोर सागर तालाब की पाल का ये वाक्या बताया जा रहा है। जो तस्वीरों से भी साफ़ नजर आ रहा है। कोटा नंबर की ये गाडी थी जिसमें ये दोनों घूमने के लिए निकले थे कि लड़की के परिजनों को किसी ने सूचना दे दी। सूचना मिलने पर सभी परिजन किशोर सागर तालाब की पाल पर पहुंच गए। जहां मिले आशिक की पिटाई कर दी।
ये लड़का केशवपुरा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। मारपीट के दौरान इसकी कार से चाबी निकाल ली गई और इसे थाने ले जाने की बात कहते रहे। हालांकि जिस जगह यह घटना हुई वहां और अन्य आसपास के थानों में इस तरह का मामला नहीं आया है।