9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Video : जयपुर में सडक पर बही दूध की नदियां, जाने पूरा मामला
Play video

Video : जयपुर में सडक पर बही दूध की नदियां, जाने पूरा मामला

किसानों ने शुरू किया आंदोलन, दूध की सप्लाई हुई बंद

Google source verification

जयपुर . किसानों ने शुक्रवार से गांव बंद आंदोलन शुरू कर दिया। जयपुर में भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसान हड़ताल पर उतर आए हैं| किसानों की हड़ताल 10 दिन तक जारी रहेगी| इसके लिए गांव—गांव जाकर किसानों ने जनसंपर्क करके हड़ताल को सफल बनाने के लिए आह्वान किया है आज से शुरू हुई किसानों की हड़ताल का असर राजधानी के बेनाड रोड, दादी के फाटक के पास नजर आया। यहां दूध को सडक पर बहा दिया गया। किसानों ने शहरों में दूध की सप्लाई को बंद करने का एलान किया है| किसानों का नेतृत्व कर रहे राजस्थान विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर सीबी यादव ने बताया कि किसानों की समस्याओं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है इसलिए किसान मजबूर होकर हड़ताल जैसा कदम उठा रहे हैं| यादव ने बताया कि किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी करने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर किसान 10 दिन तक हड़ताल करेंगे और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक शहरों में तब तक दूध की सप्लाई नहीं करेंगे|