6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
गुलाबी नगरी में मनाए जा रहे पर्व,आज निकलेगी भगवान गणपति की भव्य शोभायात्रा
Play video

गुलाबी नगरी में मनाए जा रहे पर्व,आज निकलेगी भगवान गणपति की भव्य शोभायात्रा

गुलाबी नगरी में मनाए जा रहे पर्व,आज निकलेगी भगवान गणपति की भव्य शोभायात्रा
Google source verification

जयपुर।

छोटी काशी धार्मिक नगरी जयपुर में हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाए जा रहे हैं। दिगंबर जैन धर्मावलंबियों का दशलक्षण महापर्व भाद्रपद शुक्ला पंचमी आज से शुरू हुआ। यह पर्व 23 सितंबर तक मनाया जाएगा। इन 10 दिनों में सुबह से जैन मंदिरों में अभिषेक, सामूहिक पूजा, आरती, मुनियों की विशेष प्रवचन श्रृंखला, श्रावक संस्कार शिविर, धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं आज गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन भव्य लवाजमे और बाल गणेशजी व गजानंद के अन्य स्वरूपों की 85 झांकियों की शोभायात्रा निकलेगी। परंपरागत रूप से मोती डूंगरी से गढ़ गणेशजी तक निकलने वाली यह शोभायात्रा शाम 4 बजे रवाना होगी। निशान के हाथी की ध्वज पूजन के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यात्रा के चलते शहर में दोपहर तीन बजे से देर रात तक यातायात पूरी तरह से बदला जाएगा।