9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
बड़ी कमजोरी के साथ खुला रुपया, बाजार में मंदी
Play video

बड़ी कमजोरी के साथ खुला रुपया, बाजार में मंदी

https://www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

डॉलर के मुकाबले रुपए की शुरुआत आज भारी कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 67 पैसे टूटकर 72.52 के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे की बढ़त के साथ 71.85 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं भारतीय शेयर बाजार में 2 दिन की बढ़त के बाद फिर से गिरावट हावी हो गई है, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज बाजार गिरावट के साथ खुले हैं। हालांकि आज सुबह सेंसेक्स 38027.81 के स्तर पर और निफ्टी 11464.95 के स्तर पर हल्की गिरावट के साथ खुले, लेकिन शुरुआती कारेबार में ही भारी गिरावट के साथ सेंसेक्स ने 37638.66 का निचला स्तर छुआ है और फिलहाल 440 प्वाइंट से ज्यादा की भारी गिरावट के साथ 37651 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 11385.95 के निचले स्तर तक आया और फिलहाल 125 अंक से ज्यादा की भारी गिरावट के साथ 11390 के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़