6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
पुलिस ग्रेड पे बढ़ाने की मांग पर बेरोजगारों ने निकाली विरोधी रैली
Play video

पुलिस ग्रेड पे बढ़ाने की मांग पर बेरोजगारों ने निकाली विरोधी रैली

झोटवाड़ा के रावण गेट से रैली शुरू हुई। रैली में सैकड़ों की संख्या अभ्यर्थी शामिल हुए

Google source verification

जयपुर

image

Vijay Sharma

Sep 25, 2022


जयपुर। पुलिस ग्रेड-पे 3600 करने और साप्ताहिक अवकाश की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने रविवार को विरोध रैली निकाली। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ बैनर तले प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में झोटवाड़ा के रावण गेट से रैली शुरू हुई। रैली में सैकड़ों की संख्या अभ्यर्थी शामिल हुए। रैली कालवाड़ तक निकली। इस दौरान झोटवाड़ा, करधनी थानाअधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ज्ञापन में बेरोजगारों ने लंपी बीमारी को महामारी घोषित करने की मांग की। यादव ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर कई बार मंत्रियों को ज्ञापन दिया गया है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। अब बेरोजगार दो अक्टूबर को गुजरात में दांड़ी यात्रा निकालने निकल रहे है। अगर सरकार ने मांगों पर सुनवाई नहीं की तो गुजरात में कांग्रेस नेताओं का विरोध किया जाएगा।