26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
राजधानी में आतंकी हमले का हाईअलर्ट, छावनी में तब्दील हुआ पूरा शहर, प्रदेश में भी कड़ी हुई चौकसी
Play video

राजधानी में आतंकी हमले का हाईअलर्ट, छावनी में तब्दील हुआ पूरा शहर, प्रदेश में भी कड़ी हुई चौकसी

खुफिया एजेंसियों के अनुसार कई आतंकी संगठन 15 अगस्त के मौके पर किसी बड़े हमले के फिराक में हैं....
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 14 Aug 2018, 9:15 AM IST

जयपुर। 15 अगस्त के मौके पर पूरे राजस्थान में सुरक्षा को लेकर कड़ी चौकसी की जा रही है। हर जगह सुरक्षा एजेंसियों की पूरी पैनी नजर है। देश की राजधानी दिल्ली में पहले से ही हाई अलर्ट जारी किया हुआ है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और कई कश्मीरी संगठन 15 अगस्त के मौके पर किसी बड़े हमले के फिराक में हैं। अलर्ट है कि फिदाइन हमला भी हो सकता है। ऐसे में किसी भी गड़बड़ी की आशंका के मध्यनजर दिल्ली छावनी में तब्दील हो गई है।


राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के हर जिले में 15 अगस्त पर होने वाले कार्यक्रम में किसी तरह का कोई खलल न पड़े इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस पूरी तरह से चौकस है। शहर में आने-जाने वाले सभी लोगों पर पुलिस पैनी नजर लगाए हुए है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार कई आतंकी संगठन 15 अगस्त के मौके पर किसी बड़े हमले के फिराक में हैं। जिसे लेकर पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया गया था। ऐसे में कोई भी गड़बड़ी न हो इस पर पैनी नजर रखी जा रही है।

 

सीमापार से भी संभावित खतरे के मध्यनजर विशेष चौकसी बरती जा रही है। पाकिस्तान से लगते सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़