16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
इनडोर प्लांट्स लाएं, मच्छर भगाएं-indoor plants for your home
Play video

इनडोर प्लांट्स लाएं, मच्छर भगाएं-indoor plants for your home

indoor plants अब छोटे घर और कम स्पेस में लोग घर को सजाने के लिए अक्‍सर हरे और छोटे पौधों का उपयोग करते हैं। छोटे – छोटे हरे पौधों से घर को सजाना आज एक फैशन के रूप में लोकप्रिय हो रहा है। घर पर इन पौधों को लगाना हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छा होता है। जिनके घरों के आसपास बगीचा या गार्डन नहीं हैं। वे अपने घर के छोटे से हिस्‍से में इस तरह की बागवानी लगा सकते हैं। यदि आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो पहले इन पौधों की देखभाल के तरीके जान लें

Google source verification

जयपुर

image

Tasneem Khan

Sep 28, 2019

जयपुर। अब छोटे घर और कम स्पेस में लोग घर को सजाने के लिए अक्‍सर हरे और छोटे पौधों का उपयोग करते हैं। छोटे – छोटे हरे पौधों से घर को सजाना आज एक फैशन के रूप में लोकप्रिय हो रहा है। घर पर इन पौधों को लगाना हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छा होता है। जिनके घरों के आसपास बगीचा या गार्डन नहीं हैं। वे अपने घर के छोटे से हिस्‍से में इस तरह की बागवानी लगा सकते हैं। यदि आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो पहले इन पौधों की देखभाल के तरीके जान लें। क्योंकि छोटे और सजावटी पौधों की हरियाली बनाए रखना एक मुश्किल काम है। इससे भी मुश्किल यह है कि आप घर में कौनसा पौधा लगा सकते हैं, यह सवाल भी हर किसी का रहता है। तो जानते हैं कि आप घर में कौनसे पौधे को किस तरह लगा सकते हैं।

— लेमनग्रास को आप घर के भीतर जगह दे सकते हैं। इसका सबसे सकारात्मक प्रभाव यह रहेगा कि इससे आपके घर में मच्छर भी नहीं रहेंगे। यह अद्भुत जड़ी बूटी है जिसमें नींबू की तरह खुशबू आती है। लेमनग्रास के अर्क में सिट्रल होता है जो ज्‍यादातर मच्‍छरों के रिपेलेंट्स में इस्‍तेमाल किया जाता है।

— लेमन बाम पौधा भी मच्छरों को दूर रखता है। क्‍योंकि लेमन बाम के पौधे से तीखी खुशबू आती है जो मच्‍छरों को घर के अंदर प्रवेश करने से रोकती है। यदि आप भी मच्‍छरों से निजात पाना चाहते हैं तो अपने घर में किसी गमले पर लेमन बाम के पौधे को लगा सकते हैं। विशेष रूप से अपने घर के द्वार या खिड़कियों के पास।

— अग्लाओनेमा एक बहुत ही सुंदर और आकर्षक पौधा है जो कम रोशनी में पनप जाता है। इसके अलावा इस पौधे की वृद्धि बहुत ही धीमी गति से होती है। इस कारण घर के अंदर लगाए जाने वाले पौधों के रूप में यह बहुत ही लोकप्रिय है। इसे आप छोटे गमले में लगा सकते हैं।

—अस्पिडिसट्रा के पौधे को बहुत अधिक पानी देने की आवश्‍यकता नहीं होती है। यदि आप घर में लगाए जाने वाले पौधों पर अधिक समय नहीं देना चाहते हैं तो अस्पिडिसट्रा पौधा आपके लिए बहुत ही उपयोगी हो सकता है। इसे खास खयाल और ज्यादा पानी—रोशनी की जरूरत नहीं पड़ती।
— एयर प्लांट दिखने में अलग तरह ये पौधे मिटटी की बजाय हवा से पोषक तत्व और नमी लेते हैं। आप इन्हें लटकने वाले गमलों में भी लगा सकते हैं। पानी देने की बजाय टिलैंडसिया में पानी स्प्रे किया करें। ये पौधे अगर एक हफ्ते में 30 मिनट के लिए भीगे रहते हैं तो भी ये बढ़िया चलेंगे।

— अडेनियम जिसे डेजर्ट रोज़ भी कहा जाता है। गहरे गुलाबी रंग के खूबसूरत फूलों वाला यह पौधा भी आपके घर की सुन्दरता बढ़ाएगा। गर्म इलाकों का यह पौधा कम पानी और कम धूप में आराम से चल जाता है।

— बेगोनिया पौधा कई रंगों और कई प्रकार के फूलों वाला पाया जाता है। एक बार इसमें पानी डालने के बाद दुबारा एकदम मिटटी सूख जाने के बाद ही इसे पानी की आवश्यकता होती है। वहीं सर्दियों में यह कम से कम पानी डालने पर भी हरा रहता है।

— एलोवेरा को भी आज गमले में घर के भीतर लगा सकते हैं। थोड़ा-मोड़ा कटने-छिलने-जलने पर एलोवेरा जेल लगाना बहुत सही उपाय है. गर्म मौसम और जगहों के लिए बेहतरीन इस पौधे को ज्यादा केयर की जरुरत नहीं। इसे भी कभी—कभार ही पानी की जरूरत होती है।

— रोज़मेरी का प्लांट अपने आप में एक प्राकृतिक मॉस्किटो रिप्लीयन्ट है। यह एक बहुत ही लोकप्रिय जड़ी बूटी है जिसे बहुत से लोग मसाले के रूप में भी उपयोग करते हैं। लेकिन रोजमैरी पौधे के फायदे मच्‍छरों और दूसरे कीटों को दूर भगाने के लिए भी होते हैं। आप इस पौधे को अपने घर और बगीचे में भी लगा सकते हैं। यदि संभव हो तो छोटे गमले में लगाकर आप इसे अपने रसोई घर में भी रख सकते हैं।