3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
शिमला से भी ठंडा माउंटआबू, पारा ​शून्य डिग्री दर्ज
Play video

शिमला से भी ठंडा माउंटआबू, पारा ​शून्य डिग्री दर्ज

पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं के चलते उत्तर और मध्य भारत में तापमान धीरे-धीरे नीचे गिरने लगा है। राजस्थान में सर्दी केे सीजन में पहली बार दिसंबर की शुरूआत के साथ ही हिल स्टेशन माउंटआबू का पारा बुधवार रात को माइनस में दर्ज किया गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mohan Murari

•

Updated: 1 Dec 2022, 10:20 AM IST

जयपुर। पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं के चलते उत्तर और मध्य भारत में तापमान धीरे-धीरे नीचे गिरने लगा है। राजस्थान में सर्दी केे सीजन में पहली बार दिसंबर की शुरूआत के साथ ही हिल स्टेशन माउंटआबू का पारा बुधवार रात को माइनस में दर्ज किया गया। रात का पारा यहां शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे कुछ जगहों पर बर्फ भी जमी नजर आई। यानि शिमला से भी ठंडा फिलहाल राजस्थान में माउंटआबू, फतेहपुर नजर आ रहा है। शिमला में पारा जहां आठ डिग्री के पार है। वहीं यहां इससे कम पारा दर्ज किया जा रहा है। उत्तर भारत में शीतलहर चलने से तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। सुबह-शाम के साथ-साथ रात में भी ठंड बढ़ गई है। दिन में धुप निकलने से फिलहाल लोगों को राहत मिल रही है।

यहां भी कम पारा


फतेहपुर का पारा 3.8, चूरू का पारा 5.2, जयपुर का पारा 11.8, कोटा का 9.9, उदयपुर का पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक आरएस शर्मा के मुताबिक लगातार बढ़ रही सर्दी का कारण कश्मीर के पास गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र में सक्रिय होने वाला एक पश्चिमी विक्षोभ है।

मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले पांच दिनों तक मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहने की संभावना हैै दिसम्बर के पहले सप्ताह से सर्दी अपना असर दिखाना शुरू करेगी। साथ ही दिन और रात के तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री तक गिरावट होने की ओर संभावना है। इसके साथ ही सर्द हवाओं का असर मौसम पर हावी रहेगा।