29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Jaipur Ahmedabad Flight | टेक ऑफ़ के चंद सेकंड पहले ‘टेक्नीकल खामी’, यात्रियों की हो चुकी थी बोर्डिंग
Play video
Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Videos / Jaipur Ahmedabad Flight | टेक ऑफ़ के चंद सेकंड पहले ‘टेक्नीकल खामी’, यात्रियों की हो चुकी थी बोर्डिंग

Jaipur Ahmedabad Flight | टेक ऑफ़ के चंद सेकंड पहले ‘टेक्नीकल खामी’, यात्रियों की हो चुकी थी बोर्डिंग

जयपुर

•

image

anant awdichya

•

Updated: 27 Jun 2025, 9:17 PM IST

जयपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए रवाना होने जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-7217 उस वक्त अचानक चर्चा में आ गई, जब टेक-ऑफ से कुछ ही सेकेंड पहले फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने से अफरातफरी मच गई। तय समय सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर उड़ान भरने वाली फ्लाइट जैसे ही रनवे की ओर बढ़ी, तभी पायलट को किसी तकनीकी समस्या का आभास हुआ और उन्होंने तुरंत ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और एयरपोर्ट ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर को इसकी जानकारी दी। फ्लाइट पहले से तय वक्त पर बोर्डिंग प्रोसेस पूरा कर चुकी थी। 60 यात्रियों को फ्लाइट में बैठा दिया गया था और विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था। लेकिन उड़ान भरने से कुछ ही सेकेंड पहले पायलट को टेक्निकल इश्यू का संकेत मिला, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। सावधानी बरतते हुए पायलट ने विमान को उड़ाने की बजाय टैक्सीवे के ज़रिये एयरपोर्ट के एप्रन एरिया में वापस पार्क कर दिया।