21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
जयपुर में लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग
Play video

जयपुर में लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग

आधा दर्जन से अधिक दमकल मौके पर

Google source verification

जयपुर। राजधानी में आग लगने की घटनाएं रुक नहीं रही है। शहर में बीते 8 से 10 दिनों में आधा दर्जन क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं हुई है। गुरुवार को खातीपुरा पुलिया के पास एक लकड़ी के गोदाम में आग लग गई। दुकान में बल्ली-फंटे थे। जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर तुरन्त मौके पर दमकल की गाडिय़ां भेजी गई। लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग की लपटें दूर से ही देखा जा रही थी। पुलिस ने एतिहात के तौर पर खातीपुरा पुलिया का रास्ता बंद कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले एक पेंट व केमिकल की दुकान में लगी थी। उसके बाद आग ने पास ही स्थित लकड़ी के गोदाम में फैल गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर आठ से अधिक दमकल पहुंच चुकी है। जो आग पर काबू करने का प्रयास में जुटी हुई थी।