2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
जयपुर में करिए देर रात तक shopping,  जलमहल की पाल पर Market
Play video

जयपुर में करिए देर रात तक shopping, जलमहल की पाल पर Market

Night Market Jaipur: जयपुर में जलमहल की पाल पर नाइट मार्केट सजेगा। हैरिटेज नगर निगम ने तैयारी कर ली है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Girraj Prasad Sharma

•

Updated: 10 Nov 2022, 6:34 PM IST

Night Market Jaipur: जयपुर। शहर में जलमहल की पाल पर शनिवार और रविवार को नाइट मार्केट सजेगा। इसे लेकर हैरिटेज नगर निगम ने तैयारी शुरू कर ली है। नाइट मार्केट में व्यवस्थाएं संभालने के लिए अफसरों की जिम्मेदारी तय कर दी है। ट्रायल के बाद अब नाइट मार्केट लगाया जा रहा है, इसमें करीब 150 से अधिक स्टॉल्स लगाई जाएगी। जहां राजस्थानी परिधान के अलावा हैंडीक्राफ्ट के आयटम, ज्वैलरी, मीनाकारी के आयटम सहित अन्य उत्पाद लोगों को खरीददारी के लिए मिलेंगे।

हैरिटेज नगर निगम ने गत 26 सितंबर को जलमहल की पाल पर ट्रायल के रूप में नाइट बाजार लगाया। इसके बाद अब फिर से यहां नाइट बाजार लग रहा है। इसे लेकर निगम आयुक्त विश्राम मीना ने अफसरों को अलग—अलग जिम्मेदारी सोंपी है। उपायुक्त विद्युत को जलमहल की पाल क्षेत्र में बंद पड़ी लाइटों को चालू करने के साथ खुले तारों को ठीक करने की जिम्मेदारी सौंपी है। उपायुक्त सतर्कता को जलमहल की पास और आसपास से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए है। उपायुक्त स्वास्थ्य और हवामहल जोन उपायुक्त को जलमहल की पाल पर सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी को जलमहल की पाल पर अग्निशमन वाहन तैनात करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा अन्य अफसरों को भी अलग—अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कल्चर प्रोग्राम भी
इस नाइट मार्केट में कल्चर प्रोग्राम भी होंगे। लोगों को जलमहल की पाल पर राजस्थानी छटा के रंग भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा मनोरंजन के लिए कठपुतली डांस, फॉक डांस, लाफ्टर शो का भी आयोजन होंगे।

महापौर जता चुकी है आपत्ति
जलमहल की पाल पर ट्रायल के रूप में लगे नाइट मार्केट को लेकर महापौर मुनेश गुर्जर आपत्ति जता चुकी है। ट्रायल के रूप में लगे बाजार को देखने मौके पर महापौर पहुंची थी, तब महापौर मुनेश गुर्जर ने आपत्ति दर्ज कराई। महापौर मुनेश गुर्जर ने कहा था कि जलमहल की पाल नगर निगम की संपत्ति है, इससे नगर निगम की आय को नुकसान होगा। और नाराज होकर लौट आई थी। तब तीन कंपनियों ने यहां नाइट बाजार में 150 दुकानें लगाकर डेमो दिया था।