14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
jaipur marathon 2019: राजस्थान कल्चर मैराथन का हुआ आयोजन, सुबह-सुबह हजारों शहरवासियों ने लगाई दौड़
Play video

jaipur marathon 2019: राजस्थान कल्चर मैराथन का हुआ आयोजन, सुबह-सुबह हजारों शहरवासियों ने लगाई दौड़

jaipur marathon 2019: आज सुबह वैशालीनगर में ( Rajasthan Culture Marathon organized ) राजस्थान कल्चर मैराथन का आयोजन किया गया। जिसको कृषि मंत्री लालचंद कटारिया और विधायक कृष्णा पूनिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ( patrika hindi news ) पत्रिका डिजिटल मैराथन का मीडिया पाटर्नर है। मैराथन में बच्चे, युवा और युवतियों के साथ दिव्यांगजनों ने भाग लिया।
Google source verification

jaipur marathon 2019: आज सुबह वैशालीनगर में ( Rajasthan Culture Marathon organized ) राजस्थान कल्चर मैराथन का आयोजन किया गया। जिसको कृषि मंत्री लालचंद कटारिया और विधायक कृष्णा पूनिया ( MLA Krishna Poonia ) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ( patrika hindi news ) पत्रिका डिजिटल मैराथन का मीडिया पाटर्नर है। मैराथन में बच्चे, युवा और युवतियों के साथ दिव्यांगजनों ने भाग लिया।

राजधानी जयपुर में हजारों लोगों ने कला संस्कृति व स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया । दौड़ को कृषि मंत्री लालचंद कटारिया और विधायक कृष्णा पूनिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । मैराथन में शहरवासियों ने 4 कैटेगरी 10 ,6,4,2 किलोमीटर में दौड़ लगाई जिसमे बच्चे, युवा बुजुर्ग और दिव्यागों ने भाग लिया । मैराथन के डायरेक्टर वैभव भारद्वाज ने बताया 10 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ हुई इसमें कई युवा और खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसके साथ ही 6 किलोमीटर की कल्चर दौड़ का आयोजन भी किया गया। इसका मकसद संस्कृति से जुड़ाव का संदेश देना है। वहीं 4 किमी एनवायरनमेंट दौड़ के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया । उन्होने बताया हर दौड़ को अलग- अलग संदेश से जोड़ा गया है, ताकि लोग स्वास्थ्य के साथ ही अपने आसपास की हर जिम्मेदारी के लिए तैयार रहे।

दिव्यागों ने भी लगाई दौड़
मैराथन में 2 किलोमीटर कैटेगरी में दिव्यागों ने भाग लिया । दौड़ के दौरान दिव्यागों में एक अलग जोश नजर आया । उनका कहना था कि वे किसी से कम नहीं है और लोगों को पर्यावरण का संदेश देने के लिए वे इस तरह की मैराथन का हिस्सा बनते हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़