24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
47 प्रतिशत स्कूलों के प्रिंसिपल अपनी जगह से खुश नहीं
Play video

47 प्रतिशत स्कूलों के प्रिंसिपल अपनी जगह से खुश नहीं

तबादलों के लिए व्याख्याता आज से कर सकेंगे आवेदन, 14 सितम्बर तक होंगे आवेदन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

MOHIT SHARMA

•

Updated: 11 Sep 2019, 10:14 AM IST

जयपुर। शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों के लिए आॅनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। पहले चरण के आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसमें बड़ी चौंकाने वाली बात सामने आई है कि करीब 47 प्रतिशत स्कूलों के प्रिंसिपल अपनी जगह से खुश नहीं है। उन्होंने तबादलों के लिए आवेदन किया है। वहीं तबादला चाहने वाले व्याख्याता आज से आॅनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आज से तबादलों के लिए आवेदन करने का दूसरा चरण शुरू हो गया है। पहले चरण में प्रिंसिपल और हैडमास्टर ने तबादलों के लिए आवेदन किया था। व्याख्याता 14 सितम्बर को रात 12 बजे तक आॅनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद तीसरा चरण 16 सितम्बर से शुरू होगा जो 19 सितम्बर तक चलेगा। तीसरे चरण में द्वितीय श्रेणी के शिक्षक तबादलों के लिए आवेदन करेंगे।

ये है तबादला आवेदन की स्थिति
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग में तबादलों के लिए पहली बार आॅनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अधिकांश प्रिंसिपल और हैडमास्टरों ने तबादलों के लिए आवेदन किया है। तबादलों के लिए 5287 प्रिंसिपल और हैडमास्टरों ने आवेदन किया है। विभाग को इस बात की कतई उम्मीद नहीं थी कि इतने हैडमास्टर और प्रिंसिपल तबादलों के लिए आवेदन करेंगे।
प्रदेश में 10 हजार 847 प्रिंसिपल के पद स्वीकृत हैं उनमें से 496 पद रिक्त हैं। कार्यरत पदों पर 10 हजार 351 प्रिंसिपल्स में से 4894 ने स्थानान्तरण के लिए आवेदन किया है। करीब 47 प्रतिशत प्रिंसिपल्स ने आवेदन किया है। इतना ही नहीं हैडमास्टर के 3650 पदों में से 1790 रिक्त चल रहे हैं। कार्यरत 1860 पदो में से 393 ने तबादले के लिए आवेदन किया है। हैडमास्टर वहीं करीब 21 प्रतिशत हैडमास्टरों ने भी तबादलों के लिए आवेदन किया है।

बिगड़ सकती है शिक्षण व्यवस्था
करीब 47 प्रतिशत प्रिंसिपल्स ने वर्तमान में कार्यरत स्थान से तबादला चाहा है, इसी प्रकार करीब 21 प्रतिशत हैडमास्टर भी अपना स्थानान्तरण कराना चाहते हैं। ऐसे में 25 सितम्बर तक तबादला प्रक्रिया पूरी कैसे होगी इसको लेकर विभाग के अधिकारी चिंतित हैं। अब जिनके तबादले प्रशासनिक आधार पर किए जाएंगे वे कार्यग्रहण मुश्किल ही करेंगे। ऐसे में स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था चरमरा सकती है।