25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
खु​शियों की बौछार :  बीसलपुर बांध आज करेगा 314 आरएल मीटर पार
Play video
Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Videos / खु​शियों की बौछार : बीसलपुर बांध आज करेगा 314 आरएल मीटर पार

खु​शियों की बौछार : बीसलपुर बांध आज करेगा 314 आरएल मीटर पार

प्रदेश में बीते दो दिन से सुस्त मानसून आज से फिर सक्रिय हो रहा है। आज और कल जयपुर समेत तीन संभाग में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने व एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mohan Murari

•

Updated: 3 Aug 2023, 9:46 AM IST

जयपुर। प्रदेश में बीते दो दिन से सुस्त मानसून आज से फिर सक्रिय हो रहा है। आज और कल जयपुर समेत तीन संभाग में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने व एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। दूसरी तरफ बीसलपुर बांध में पानी की आवक धीमी रफ्तार से बनी हुई है और आज शाम तक बांध का गेज 314 आरएल मीटर के पार पहुंचने की उम्मीद है।
तीन संभाग में आज मूसलाधार बारिश संभव

मौसम केंद्र ने आज और कल जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में एक दो स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीते 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने पर गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। जयपुर में अलसुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही और सूर्यदेव भी बादलों की ओट में छिपे रहे।
बीसलपुर में पानी की आवक जारी
जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध में पानी की आवक धीमी रफ्तार से जारी है। त्रिवेणी नदी में पानी का बहाव तीन मीटर पर है वहीं पिछले 24 घंटे में बांध का जलस्तर 3 सेमी बढ़कर 313.98 आरएल मीटर दर्ज किया गया है। भीलवाड़ा और चित्तौड़ जिले में थमे बारिश के दौर के कारण सहायक नदियों में पानी का बहाव भी कम हो रहा है। ऐसे में बीसलपुर बांध तक भी नदियों से पानी की आवक धीमी पड़ गई है। बांध की कुल जलभराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है और अब भी बीसलपुर बांध छलकने से 1.52 मीटर दूर है। ऐसे में भीलवाड़ा और चित्तौड़ जिले में मूसलाधार बारिश का दौर चलने व बनास,खारी और डाई सहायक नदियों में पानी की आवक बढ़ने पर ही बीसलपुर बांध इस बार छलकने की उम्मीद है।