
जयपुर। चेतन सैनी की मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुझली है। पुलिस अब तक इसे आत्महत्या ही मानकर चल रही है, लेकिन चेतन के परिजन यह मानने को तैयार नहीं है। जब मीडिया ने मृतक चेतन के पिता से बात की तो उन्होंने कहा कि मेरा बेटा ऐसा कर ही नहीं सकता। वे बेटे के लिए इंसाफ मांगते हुए रो पड़े। लोगों ने उन्हें संभाला और ढांढस बंधाया। इसी बीच सोमवार को चेतन के परिजनों से मिलने करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष महीपाल सिंह मकराना पहुंचे। उन्होंने कहा कि करणी सेना परिजनों के साथ हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों को सरकार से मुआवजा देने की बात कही और सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह से इस मामले में अब तक फेल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि चेतन के हत्यारों को जल्द पुलिस ने नहीं पकड़ा तो आगे की रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि इस हत्या की आढ़ में जिन लोगों ने शहर की फिजा को खराब करने की कोशिश की है, उन्हे पुलिस जल्द गिरफ्तार करें।