11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Video : नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में आए देशभर के बच्चों के साथ जयपुर में हुआ ऐसा सुलूक
Play video

Video : नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में आए देशभर के बच्चों के साथ जयपुर में हुआ ऐसा सुलूक

भीषण गर्मी में भूख प्यास से बेहाल नन्हें खिलाड़ी
Google source verification

मृदुला शर्मा / जयपुर . सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार से शुरू हुई नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में अव्यवस्थाओं की भरमार रही। सबजूनियर, कैडेट, जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित इस चैम्पियनशिप में देशभर से करीब ढाई हजार खिलाड़ी शिरकत करने के लिए जयपुर पहुंचे हैं। लेकिन पहले ही दिन नन्हें खिलाड़ी आयोजकों की लापरवाही से शुब्ध दिखे। 44 डिग्री से अधिक तापमान में भी अपने मुकाबले के इंतजार में सुबह नौ बजे से डटे रहे नन्हें खिलाडिय़ों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हुआ। यह तो तब है जब आयोजकों ने प्रत्येक खिलाड़ी से एंट्री फीस के नाम पर 1200 रुपए की अच्छी खासी रकम वसूली है।

 

आयोजकों ने खिलाडिय़ों को सुबह नौ बजे एसएमएस स्टेडियम में रिपोर्ट करने को कहा था। देशभर से विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी व उनके परिजन प्रात: ही यहां पहुंच गए थे। लेकिन न तो उनके लिए ठहरने की कोई व्यवस्था आयोजकों ने की और न ही खाने-पीने की। पीने का पानी तक बच्चों को खरीद कर पीना पड़ा, वह भी दुगुनी कीमतों पर। एक खिलाड़ी के परिजन ने बताया कि सुबह से बच्चे बेहाल हैं। मुकाबले सुबह नौ बजे से शुरू होने थे, लेकिन खेलमंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के हाथों उद्घाटन के इंतजार में मैच शुरू नहीं करवाए गए।

 

राजस्थान ताइक्वांडों एसोसिएशन के सचिव दिनेश जगरवाल से जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि खेलमंत्री टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन करेंगे उसके बाद ही मुकाबले शुरू कराए जाएंगे। साथ ही उन्होंने 500 कैम्पर मंगवाने और दो पानी के टैंकर मंगवाने का दावा भी किया। लेकिन जब जांच की गई तो सभी कैम्पर खाली पाए गए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़