8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Video: शौचालय को लेकर लोगों का अनोखा विरोध, लोटा-बोतल लेकर पहुंचे निगम और कर डाला ये काम
Play video

Video: शौचालय को लेकर लोगों का अनोखा विरोध, लोटा-बोतल लेकर पहुंचे निगम और कर डाला ये काम

शहर में ऐसे कई इलाके हैं जहां अभी तक शौचालय नहीं है और लोग खुले में शौच कर रहे हैं। जबकि बकाया किश्त नहीं मिलने से लोगों में...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Punit Kumar

•

Updated: 2 Jan 2018, 9:30 PM IST

जयपुर। जयपुर शहर को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) करने का दावा दिखावटी साबित हो रहा है। शहर में ऐसे कई इलाके हैं जहां अभी तक शौचालय नहीं है और लोग खुले में शौच कर रहे हैं। सांगानेर में दादाबाड़ी क्च्ची बस्ती के लोग हाथ में बोतल और लोटा लेकर मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने निगम अफसरों पर अरोप लगाया कि शौचालय बनाने के लिए उन्हें एक किश्त तो दे दी लेकिन बाकी राशि रोक दी गई।

 

कई महीने निकलने के बाद भी बकाया किश्त नहीं दी जा रही, जिससे शौचालय का निर्माण नहीं किया जा सका है। इससे मजबूरन लोगों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। इस दौरान कांग्रेस पार्षद भी राजनीति करने से नहीं चूके। वे खुद हाथ में बोतल लेकर मुख्यालय परिसर में ही बैठकर नौटंकी करते नजर आए।

 

उन्होंने समस्या का समाधान निकवाने के लिए अधिकारियों से मिलने के बजाय लोगों को इस तरह से विरोध करने के लिए कहा। ऐसी ही समस्या 50 हजार से ज्यादा आबादी वाले जवाहर नगर कच्ची बस्ती में भी है। यहां वन विभाग ने शौचालय निर्माण पर आपत्ति जता दी। इसके बाद दूसरी किश्त जारी नहीं की जा सकी है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़