10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
देश के सवाल से भाजपा कार्यकारिणी को कोई सरोकार नहीं—राजबब्बर
Play video

देश के सवाल से भाजपा कार्यकारिणी को कोई सरोकार नहीं—राजबब्बर

देश के सवाल से भाजपा कार्यकारिणी को कोई सरोकार नहीं—राजबब्बर
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 9 Sep 2018, 3:04 PM IST

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने रविवार को दावा किया कि पेट्रोलियम पदार्थों में बेहताशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ व्यापक पैमाने पर जनसमर्थन मिल रहा है।कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश के ज्वलंत मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हुई। पहला- महंगाई और दूसरा राफेल डील। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल के दाम रोज बढ़ रहे है। अब तक इससे पहले कभी इतने दाम नहीं बढ़े। महंगाई से जनता त्रस्त है। लेकिन भाजपा के लिये यह मुद्दा नहीं है।इसी तरह राफेल दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। परंतु भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस पर भी बात नहीं हुई। बैठक में चुनाव जीतने के प्रबंधन पर बात हो रही है। जनहित के मुद्दों से भाजपा को कोई लेना देना नहीं। बब्बर ने कहा कि कांग्रेस के बंद को डीएमके और आरजेडी ने खुला समर्थन दिया है। जबकि भाजपा के सहयोगी दल भी बढ़ती महंगाई से नाराज है। उन्होंने बन्द की सफलता का दावा किया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़