9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
एक्शन में सीएम भजनलाल सरकार, वापस लिया गहलोत सरकार का ये बड़ा फैसला
Play video

एक्शन में सीएम भजनलाल सरकार, वापस लिया गहलोत सरकार का ये बड़ा फैसला

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत सरकार के एक और फैसले को पलट दिया है। राज्य सरकार ने अब भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा प्रहार करने और अपराध पर लगाम कसने के लिए ये कदम उठाया है। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में 154 शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में आचार संहिता लगने से दो दिन पहले कांग्रेस की पिछली गहलोत सरकार ने जो कदम उठाया था, उसे भाजपा की भजनलाल सरकार ने पलट दिया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 5 Jan 2024, 12:02 PM IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत सरकार के एक और फैसले को पलट दिया है। राज्य सरकार ने अब भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा प्रहार करने और अपराध पर लगाम कसने के लिए ये कदम उठाया है। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में 154 शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में आचार संहिता लगने से दो दिन पहले कांग्रेस की पिछली गहलोत सरकार ने जो कदम उठाया था, उसे भाजपा की भजनलाल सरकार ने पलट दिया है। सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी पर भर्ती घोटाले की एसीबी में एफआईआर दर्ज हुई थी। कांग्रेस सरकार ने 6 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी विड्रो करने की अर्जी पेश कर दी थी। इस अर्जी को वर्तमान भाजपा सरकार ने गुरुवार को वापस ले लिया। पात्रता को दरकिनार कर फर्जी भर्ती के मामले में आचार संहिता लागू होने के ऐनवक्त पहले लिए कांग्रेस सरकार के फैसला का खुलासा राजस्थान पत्रिका ने 18 अक्टूबर को प्रकाशित खबर में किया था। इसके बाद राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी जांच के आदेश दिए थे। चुनाव के बाद भाजपा सरकार बनते ही बीस दिसम्बर को ही यह निर्णय लिया गया कि एसएलपी विड्रो नहीं की जाएगी। सरकार ने एसीबी को निर्देश दिए कि सुप्रीम कोर्ट में दायर प्रार्थना पत्र को वापस लिया जाए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़