3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
पुरानी पेंशन को लागू कराने के लिए सरकार को भेजेंगे एजेंडा
Play video

पुरानी पेंशन को लागू कराने के लिए सरकार को भेजेंगे एजेंडा

Rajasthan Electricity Workers Federation Old Pension Scheme जयपुर। राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ की 28 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर गुरुवार को विद्युत भवन में अफसरों के साथ बैठक हुई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Girraj Prasad Sharma

•

Updated: 21 Jul 2022, 3:28 PM IST

old pension scheme जयपुर। राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ की 28 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर गुरुवार को विद्युत भवन में अफसरों के साथ बैठक हुई। इसमें विद्युत श्रमिकों की पुरानी पेंशन को लागू करने, पदनाम परिवर्तन सहित बिजली में निजीकरण को रोकने पर चर्चा हुई।

महामंत्री विजयसिंह बाघेला ने बताया कि विद्युत भवन में मुख्य कार्मिक अधिकारी राकेश शर्मा की अध्यक्षता में राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ की बैठक हुई। इसमें पुरानी पेंशन को लागू कराने के लिए सरकार को एजेंडा भिजवाने के साथ पदनाम परिवर्तन के लिए कोआर्डिनेशन कमेटी से स्वीकृत कराकर सरकार को भिजवाने पर सहमति बनी, साथ ही बिजली में निजीकरण पर रोक पर चर्चा हुई, इसमें जो जीजीएस ठेके पर दिए जा रहे है, उन्हें रुकवाने पर सहमति बनी। इसके साथ ही 28 सूत्रीय मांग पर पर चर्चा हुई। बैठक में प्रशासन की तरफ से मुख्य कार्मिक अधिकारी जयपुर डिस्कॉम, मुख्य कार्मिक अधिकारी उत्पादन एवं मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रसारण के अलावा राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहा।