5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
राजस्थान में कितने किसानों का कर्ज माफ हुआ?
Play video

राजस्थान में कितने किसानों का कर्ज माफ हुआ?

राजस्थान में किसानों के कर्ज माफी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने घोषणा की। लेकिन आज भी किसानों के हाल नहीं सुधरे। दोनों पार्टियों के वादे के बाद राजस्थान में कितने किसानों के कर्ज माफ हुए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Doulat Pareek

•

Updated: 12 Jul 2019, 8:48 PM IST

जयपुर। राजस्थान में किसानों के कर्ज माफी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने घोषणा की। लेकिन आज भी किसानों के हाल नहीं सुधरे। दोनों पार्टियों के वादे के बाद राजस्थान में कितने किसानों के कर्ज माफ हुए।

राजस्थान विधानसभा में किसानों के मुद्दे पर वॉक आउट, किसान कर्ज माफी को लेकर आज विधानसभा में हंगामा हुआ। किसान कर्ज माफी के मुद्दे पर विधायक निर्मल कुमावत के सवाल पर मंत्री उदय आंजना ने जवाब दिया। मंत्री आंजना ने कर्ज माफी को लेकर आंकड़े पेश किए पिछले एक जुलाई तक करीब 19 लाख 43 हजार किसानों का ऋण माफ किया। मंत्री के जवाब से अंसतुष्ट विपक्षी विधायकों ने सदन से वॉक आउट कर दिया। प्रदेश के किसान कर्ज माफी को लेकर सिर्फ सियासत हो रही है। राजस्थान के किसानों के क्या हाल है। राजस्थान का किसान क्या चाहता है। किसानों को आर्थिक संबल बनाने के लिए कौनसी सरकार ने क्या किया।

किसान हमेशा ही राजनीति का टूल बना है। घोषणाएं चाहे चुनावी हो, बजट में हो या फिर सदन में सवाल जवाब, किसानों को याद तो किया जाता है लेकिन किसानों के लिए हकीकत में काम नहीं हुआ है। घोषणाएं और योजनाएं धरातल पर भी आई तो आम किसान को इसका फायदा नहीं मिला। अन्नदाता की आर्थिक हालत सुधारने की जरुरत है। आम किसान को अपने फसल का पूरा दाम कैसे मिले इसके लिए सरकारों को काम करने की जरुरत है।