20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
प्रदेश में मावठ का दौर, कई जगह छाया कोहरा
Play video
Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Videos / प्रदेश में मावठ का दौर, कई जगह छाया कोहरा

प्रदेश में मावठ का दौर, कई जगह छाया कोहरा

- राजधानी जयपुर में कल दिन हुई मावठ
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mohan Murari

•

Updated: 5 Feb 2024, 8:50 AM IST

– जयपुर में आज सवेरे भी छाए हुए बादल

जयपुर। प्रदेश में इन दिनों मावठ का दौर चल रहा है। इसे सर्दी ने दोबारा दस्तक दे दी है। राजधानी जयपुर में रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। आज सवेरे भी बादल छाए हुए हैं। आज भी राजधानी जयपुर में बारिश होने की संभावना है। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य जिलों में भी देखने को मिला। बारां, श्रीगंगानगर जिलों के साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश का दौर चला। मावठ के चलते प्रदेश में सर्दी ने दोबारा दस्तक दे दी है। लोग आज सवेरे गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए।

श्रीगंगानगर जिले में आज सवेरे मावठ के बाद घना कोहरा देखा गया। श्रीगंगानगर के सिंदुवाला क्षेत्र में आज सवेरे घना कोहरा छाया रहा। ऐसा ही हाल जिले के अन्य गांव-कस्बों में देखने को मिला। प्रदेश के लूणिंया में बीते तीन दिन से बारिश का दौर चल रहा है। इससे वहां तेज सर्दी का अहसास हो रहा है। आज भी क्षेत्र में धुंध छाई हुई है। वहीं धुंध के कारण सड़क पर अवागमन भी प्रभावित हो रहा है। किसानों का कहना है कि मावठ से फसलों को फायदा होगा। और फसल अच्छी होने की संभावना है। बारां जिले में आज सवेरे घना कोहरा देखने को मिला। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया।