10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
RathYatra 2025 : भक्तों को दर्शन देने चांदी के रथ पर सवार हुए गौर गोविंद, परिक्रमा में गूंजा संकीर्तन
Play video

RathYatra 2025 : भक्तों को दर्शन देने चांदी के रथ पर सवार हुए गौर गोविंद, परिक्रमा में गूंजा संकीर्तन

शहर के आराध्य गोविंददेवजी सहित विभिन्न मंदिरों में रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Devendra Singh

•

Updated: 27 Jun 2025, 2:30 PM IST

जयपुर. आषाढ़ शुक्ल द्वितीया पर शुक्र पुष्य नक्षत्र के योग में शहर के आराध्य गोविंददेवजी सहित विभिन्न मंदिरों में रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गोविंददेवजी मंदिर में मंगला झांकी में ठाकुर श्रीजी का अभिषेक किया गया। ठाकुरजी को नवीन लाल रंग की लप्पा जामा पोशाक धारण करवा कर विशेष अलंकार और माला शृंगार किया गया। इसके बाद ठाकुर श्रीजी को पांच-पांच तरह की दाल भिजोना और ऋतु फलों का भोग लगाया गया। वैष्णव मंडली एवं मंदिर परिकर की ओर से मंगलाचरण और संकीर्तन किया गया। महंत अंजन कुमार गोस्वामी व सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने गौर गोविंद के विग्रह को प्राचीन चांदी के रथ पर विराजमान कर गर्भगृह के पश्चिम द्वार होते हुए परिक्रमा करवाई। इस दौरान भगवान पर पुष्पवर्षा की गई। मंदिर की चार परिक्रमा के बाद गौर गोविंद के विग्रह को पुनः रथ समेत गर्भगृह में विराजमान किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़