19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
वीडियो में देखें रोडवेज बस की टक्कर से कैसे तीन हिस्सों में टूटकर बिखरा ट्रैक्टर
Play video

वीडियो में देखें रोडवेज बस की टक्कर से कैसे तीन हिस्सों में टूटकर बिखरा ट्रैक्टर

हादसे के बाद सवारियों में मची चीख-पुकार

Google source verification

जयपुर. आमेर थाना इलाके में शुक्रवार को सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर को तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेत की बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में कई बस यात्री तथा वहां काम कर रहा एक मजदूर चोटिल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रैक्टर हवा में उछला और 3 हिस्सों में टूटकर बिखर गया।

 

पुलिस के अनुसार नेशनल हाइवे पर कुंडा में बने दुर्घटना संभावित डिवाइडरों को हटाने का कार्य किया जा रहा था। सामान को लाने-ले जाने वाला ट्रैक्टर भी वहीं रोड पर खड़ा था और कुछ मजदूर वहां कार्य कर रहे थे। तभी अचानक तेज गति से आ रही हरियाणा रोडवेज बस ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बस में मौजूद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। इससे घबराकर बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।