23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
आर्टिकल 370 हुआ खत्म : राजस्थान के लोगों में भी दिखा उत्साह, मनाया जश्न
Play video

आर्टिकल 370 हुआ खत्म : राजस्थान के लोगों में भी दिखा उत्साह, मनाया जश्न

केंद्र सरकार की ओर से जम्मू कश्मीर में article 370 खत्म करने की घोषणा के साथ ही देशभर में दिखा जश्न का माहौल, जयपुर में लोगों ने बांटीं मिठाइयां

Google source verification

जयपुर

image

Uma Mishra

Aug 05, 2019

जयपुर। केंद्र सरकार की ओर से जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने की घोषणा के साथ ही देशभर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। जयपुर शहर में भी कई जगहों पर जश्न का माहौल देखने को मिला। हाईकोर्ट में भी वकीलों ने मिठाई बांटकर और नारे लगाकर अपना उत्साह दिखाया।

शहर की सडक़ों पर लोग आतिशबाजी करते हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाते नजर आए। लोगों ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के फैसले का स्वागत किया।

राजस्थान के अन्य जिलों से भी आ रही खबर
जयपुर के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों से भी जश्न की खबर आ रही है। आम लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि इतने गंभीर मसले पर इस तरह से फैसला हो जाएगा। लोग सोशल मीडिया पर भी अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में भी जश्न का माहौल दिखा। कई जगह लोगों ने आतिशबाजी भी की। वहीं, राजस्थान के नेताओ ने भी इस फैसले पर खुशी जाहिर की।

गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में की घोषणा
केंद्र सरकार ने सोमवार को अनुच्छेद 370 को हटाने का ऐलान किया। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में अनुच्छेद 370 हटाने के लिए संकल्प पेश किया था। उनके प्रस्ताव रखने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनुच्छेद 370 हटाने के लिए संविधान आदेश (जम्मू-कश्मीर के लिए) 2019 के तहत अधिसूचना जारी कर दी। अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश होंगे।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश
बता दें कि अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश होंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी कहा कि वह जम्मू और कश्मीर को विकसित इलाका बना देंगे।

मंगलवार को होगी चर्चा
राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाने संबंधी संकल्प के साथ राज्य पुनर्गठन बिल और आरक्षण संशोधन बिल पर हुई वोटिंग के पक्ष में 125 और विपक्ष में 61 वोट पड़े। अब लोकसभा में मंगलवार को इस बिल और संकल्प पर चर्चा होगी।