
सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड
निफ्टी मिडकैप और मेटल स्टॉक्स में जोरदार तेजी
NSE के संवेदी सूचकांक निफ्टी ने बनाया 11,428.95 का नया रिकॉर्ड
BSE के सेंसेक्स ने भी 37876.87 अंकों को छुआ
ऑटो शेयरों में देखी जा रही है सबसे ज्यादा बढ़त
आज शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। NSE के संवेदी सूचकांक निफ्टी ने 11,428.95 का नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं, BSE के सेंसेक्स ने भी 37876.87 अंकों को छुआ। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 33 बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं सभी सेक्टोरल सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो शेयरों में देखी जा रही है। आईटी, मेटल और फार्मा सेक्टर भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंडाल्को और गेल के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी जा रही है। वहीं, अडाणी पोर्ट्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है।