
सोमवार को बिकवाली के दबाव में वृद्धि ने शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक को बड़ी गिरावट की ओर धकेल दिया। दरअसल, ग्लोबल ट्रेड वॉर को लेकर पैदा हुए तनाव से निवेशकों में खलबली मची ही थी। वहीं गिरते रुपए को थामने और चालू खाता घाटे को पाटने के सरकारी उपाय भी निवेशकों को आश्वस्त करने में असफल रहे। आपको बता दें कि विदहोल्डिंग टैक्स हटाने, फॉरन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंस् (FPIs) को राहत देने, चालू खाता घाटे को नियंत्रण में रखने और रुपए में गिरावट थामने के लिए गैर-जरूरी सामानों के आयात में कटौती जैसे रुपए में गिरावट से विदेशी निवेशकों का मिजाज बिगाड़ दिया। नतीजतन, वे भारतीय बाजार से पैसे निकालने लगे। आंकड़ों के मुताबिक, फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (FPIs) ने 3 से 14 सितंबर के बीच 4,318 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए और डेट मार्केट से उन्होंने 5,088 करोड़ रुपए निकाल लिए। इस तरह, कुल मिलाकर इस महीने 9,406 करोड़ रुपए निकल चुके हैं। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि हालांकि साप्ताहिक पैमाने पर हैमर कैंडल सकारात्मक संकेत दे रहा था जबतक कि इंडेक्स 11,600 के नीचे के स्तर पर रहा था।